
Siwan: पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड (Chhapra-Siwan section of North Eastern Railway) पर चैनवा-दरौंदा स्टेशन (Chainwa-Draunda station) के बीच लीला साह के पोखरा के समीप समपार संख्या 76 के नजदीक गाड़ी संख्या 12553 वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (Vaishali Super Fast Express Train) में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे ट्रेन में अफरा तफरी की माहौल उत्पन्न हो गया। ट्रैन के रुकते ही लोग बोगियों से कूदने लगे एवं चीखते चिलाते भागने लगे।

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सहरसा से नई दिल्ली को जाने वाली 12553 अप वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन छपरा जंक्शन से खुलकर सीवान जंक्शन को रुकने वाली थी, तभी दरौंदा जंक्शन से पूर्व 76 नम्बर समपार के समीप खंभा नम्बर 366/27-29 के बीच अचानक बोगी नम्बर एस-4 के आगे-पीछे वाले चक्का का ब्रेक अचानक पकड़ लिया, जिसके बाद धुआं के साथ आग निकलने लगा।

उल्लेखनीय हो कि ट्रेन के गार्ड की अचानक नजर पड़ी जिसके बाद ट्रेन को रुकवाया। ट्रैन के रुकते ही लोग बोगियों से कूदने लगे। चारो तरफ अफरा-तफरी को माहौल उत्पन्न हो गई गया। ट्रेन के रुकने एवं चिल्लाने की की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण लोग ट्रेन के समीप दौड़कर पहुंचे। ट्रेन में मौजूद पैंट्रीकार एवं स्थानीय लोगों की मदद से फायर सिलेंडर से निकलने वाले गैस फायरिंग की मदद से आग पर काबू पाया गया।वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन 12553 अप में 14:47 में आग लगी इस दौरान लगभग 40 मिनट तक ट्रैन ठहरी रही।


