औरंगाबाद: जिले में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। रविवार को देव थाना के बेढना गांव में नहर में डूबने से छः वर्षीय बालक नीरज नहर के बगल में अपने मित्रों के साथ खेल रहा था।

पैर फिसलने के कारण नहर में जा गिरा। बच्चों के शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचे, काफी देर हो चुकी थी।

दूसरी घटना बंदेया थाना के मलहद गांव की है जहां आठ वर्षीय बालक हिमांशु की तालाब में डूबने से मौत हो गई है।
अरवल जिले के अंधराचक गांव के राकेश साव का पुत्र हिमांशु रक्षाबंधन के दिन अपने ननिहाल मलहद आया था।
पुलिस ने इन खबरों की पुष्टि की है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अन्तिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:
- Deoghar: 15 दिन तक बिजली का काम करने के बाद पैसा मांगने पर मिस्त्री समेत चार से मारपीट
- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन गंभीर
- दुर्गा पूजा को लेकर Deoghar शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील
- नवरात्र का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं भय और बाधाएं
- Greater Noida में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस



