पटना/समस्तीपुर: बिहार में समस्तीपुर जिले के हरपुर एलौथ में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में घुसकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर 16 लाख से अधिक की रकम लूट लिये और मौके से फरार हो गये। इस घटना से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चार से अधिक की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी, आईजी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी।

जिस वक्त घटना हुई उस समय तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान चारों लूटेरे अचानक बैंक में घुसे और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। थाना से बैंक की दूरी चार किलोमीटर बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही है। बैंक के सीसीटीवी को भी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है।
इसे भी पढ़ें:
- SIR को लेकर MP निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, ECI और CBI से जांच की मांग
- Deoghar: भादो मेला में रंगदारी व धमकी मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व CCTV-DVR बरामद
- वाराणसी में नक्सली कमांडर ब्रजेश गंझू की मौत के साथ Jharkhand में खौफ के एक बड़े चैप्टर का खात्मा
- जमशेदपुर से गिरफ्तार गौरव झा व निहाल मिश्रा को देवघर लाकर पुलिस ने कराया परेड, रंगदारी, हथियार चमकाने और कारोबारियों को धमकी देने के आरोप
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक



