पटना: भाजपा की ओर से आम लोगों और कार्यकताओं की समस्या को सुनने के लिए सोमवार से शुरू हुए सहयोग कार्यक्रम के तहत भाजपा कोर्ट के मंत्री लगतार प्रदेश कार्यालय में लोगों की समस्या सुन रहे है।

मंगलवार को पहली बार उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने लोगों की शिकायते सुनी। इस दौरान उनके ही विधानसभा क्षेत्र से आये एक युवक ने बताया कि परिवहन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी के दौरान उसे जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारियों ने रिश्वत लेने और करप्ट सिस्टम में शामिल होने के लिए कहा लेकिन जब कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश ने इनकार कर दिया तो शराब पीने के झूठे वाद में उसे जेल भिजवा दिया गया। मुकेश की बातें सुनकर वहां का महौल गरम हो गया।

मुकेश का आरोप है कि शराब नहीं पीने के बावजूद उसे झूठे मामले में फंसा कर जेल भिजवा दिया गया। 12 दिनों तक मुकेश को जेल में रहना पड़ा। उसकी नौकरी चली गई। डिप्टी सीएम के सामने जब यह मामला आया तो उन्होंने तत्काल परिवहन विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और इस मामले की जांच कराने का आदेश दिया। डिप्टी सीएम के जनता दरबार में पहुंचने के बाद मुकेश को न्याय की उम्मीद जगी है ।
इसे भी पढ़ें:
- 72nd National Film Awards: यामी गौतम को ‘Article 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘Chandu Champion’ के लिए मिला सम्मान
- ‘घटना का अंजाम भी होना चाहिए, एनकाउंटर जरूरी’, Jamui की घटना पर MLA अनंत सिंह
- Asian Games: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया
- Bihar: जमुई मामले में अब तक 5 गिरफ्तार, पीड़ित की पहचान उजागर करने वालों पर भी कार्रवाई
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार



