
गया
गया जिला के खिजरसराय पुरानी बाजार में एक शादी समारोह के बाद रविवार की सुबह घर से विदा होने के बाद वर-वधू न अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए पीपल का एक पौधा लगाया। इस लॉक डाउन में इस नवदम्पति के द्वारा किए गए इस पहल की काफी प्रशंसा हो रही है।

नवदम्पति ने इसके साथ ही इस कोविड काल मे दामपत्य जीवन की शुरूआत करने बाले हर जोड़े से एक पेड़ लगाने का भी आह्वान किया है। पुरानी बाजार खिजरसराय के रहने बाले रविंद्र गुप्ता की पुत्री मनीषा कुमारी की शादी शुक्रवार की रात्रि में बेहद सादे समारोह में कोविड प्रोटोकॉल अनुपालन नियम का पालन करते हुए समापन हुई।

शनिवार की सुवह रविन्द्र कुमार अपने पुत्री मनीषा को उसके नए घर के लिए विदाई करने की तैयारी में लगें थे। इस बीच उनकी पुत्री मनीषा ने एक पेड़ लगाने की इच्छा अपने भाई पिंटू गुप्ता से की। जिसके बाद उसके इस इच्छा का सम्मान करते हुए परिजन ने एक पीपल का पेड़ मंगाया गया और फिर उसे खिजरसराय शिवाला तालाब परिसर में नवदम्पति ने अपने जीवन की शुरुआत एक पेड़ लगाकर किया।
दुल्हा विकास कुमार ने इस अवसर पर अपने नवविवाहित पत्नी के इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मनीषा ने जो पर्यावरण की रक्षा को लेकर जो कदम उठाई वो काफी सराहनीय है। इस अवसर पर मनीषा ने कहा कि आज पेड़ को काटा जा रहा है पर कोई पेड़ लगाने की नहीं सोच रहें। ऐसे में मेरा यह कदम युवाओं के लिए एक सन्देश हैं।
मनीषा ने कोविड काल में शादी के बंधन में बंधने बाले हर नवदमाप्ति से एक पेड़ लगाने का आग्रह किया है। मालूम हो कि बारात उत्तरप्रदेश के कुशी नगर जिले के सिकरिया रामनगर मुहल्ले से आई थी वर पक्ष के लोग भी वधू के द्वारा किए गए इस प्रयास की जमकर सराहना किया। मनीषा के ससुर विश्वनाथ गुप्ता ने कहा कि इस पहल के तहत हमलोग अपने घर भी इसे अमल करेंगे और वहां भी नवदम्पति के द्वारा एक पौधा लगाया जाएगा।


