
पटना: बिहार में 24 घंटे में कोरोना के 13466 नए मामले आए हैं और 13489 लोगों ने कोरोना को मात दी है। राज्य में अब तक कुल 449063 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। हालांकि, 24 घंटे में ऐसे 62 लोगों की मौत भी हुई है।
लगातार दूसरे दिन एक लाख से ज्यादा जांच

राज्य में लगातार दूसरे दिन राज्य में कोरोना जांच का आंकड़ा एक लाख पार हुआ है। 7 मई को राज्य के 107153 लोगों की जांच कराई गई है जबकि 6 मई को यह संख्या 105024 थी।
रिकवरी रेट भी हो रही बेहतर

राज्य में रिकवरी रेट भी पहले से बेहतर हो रही है। मरीजों के स्वस्थ्य होने से यह आंकड़ा तेजी से सुधर रहा है। 7 मई को कोरोना को मात देने वालों की संख्या अधिक होने से रिकवरी रेट 79.16 हो गई है। एक दिन पहले 6 मई को यह आंकड़ा 78.65 प्रतिशत रहा और 5 मई 78.3 प्रतिशत था।
अब तक कुल 5 लाख से अधिक संक्रमित
बिहार में 7 मई तक कुल 567269 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 24 घंटे में नए 13466 नए मरीजों के मिलने के बाद यह संख्या बढ़ी है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 115066 हो गई है। इसमें से कई ऐसे हैं जो होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना को मात दे रहे हैं।
कोरोना अपडेट
- राज्य में 24 घंटे में हुई जांच – 107153
- 24 घंटे में मिले नए मरीजों की संख्या – 13466
- अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या – 567269
- अब तक राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या – 449063
- राज्य में 24 घंटे में कोरोना से हार गए लोगों की संख्या – 62
- अब तक कोरोना से हारकर मौत पाने वालों की संख्या – 3139
- बिहार में कुल एक्टिव मामले – 115066
- राज्य का रिकवरी रेट – 79.1%


