पटना।

बिहार की टॉपर्स फैक्ट्री कहे जाने वाले जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पूजा कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में टॉप कर नाम रोशन किया। इस विद्यालय के 13 छात्र मैट्रिक रिजल्ट के टॉप-10 में आए हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 जारी हो गया है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपना दबदबा बनाया है। पूजा और सुभदर्शिनी के अलावा सिमुलतला स्कूल के कई स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर लिस्ट में टॉप-2 में इसी स्कूल की दीपाली आलोक (483 अंक), टॉप-4 में कशिश कीर्ती (481 अंक) और सुजाता कुमारी (481 अंक) ने जगह बनाई है। सिमुलतला स्कूल से 13 छात्र टॉप-10 में शामिल हुए हैं।

बिहार बोर्ड के अनुसार, इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 में इस स्कूल से कुल 115 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 58 छात्र और 57 छात्राएं थीं।
इस स्कूल की पूजा कुमारी स्टेट टॉपर बनी हैं। बिहार बोर्ड के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पूजा कुमारी, सुभदर्शिनी ने बलदेव हाईस्कूल दिनारा, रोहतास के संदीप कुमार के साथ संयुक्त रूप से 484 अंक (96.80%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।
पूजा और सुभदर्शिनी के अलावा सिमुलतला स्कूल के कई स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर लिस्ट में टॉप-2 में इसी स्कूल की दीपाली आलोक (483 अंक), टॉप-4 में कशिश कीर्ती (481 अंक) और सुजाता कुमारी (481 अंक) ने जगह बनाई है। सिमुलतला स्कूल से 13 छात्र टॉप-10 में शामिल हुए हैं।
आपको बता दें कि बीते साल टॉप-10 में 41 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई थी।


