

पटना।

बिहार में आने वाले दो दिनों तक मौसम (Weather) थोड़ा राहत देने वाला होगा। बीते 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहा है। इधर अधिकतम तापमान (Temperature) में भी 2 से 4 डिग्री की वृद्ध देखने को मिल रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से उपर आते ही काफी राहत मिलने लगेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि हवाओं से तो राहत मिलेगी, लेकिन अभी सुबह के समय कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा। अगले 2-3 दिनों तक बिहार के लगभग सभी जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। दोपहर बाद आसमान साफ रहेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले दो दिनों से उत्तर बिहार में पूर्वी एवं दक्षिणी पूर्वी नमी युक्त हवाएं चल रही थीं, जिसका प्रवाह रुक गया है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक काफी राहत रहेगी। बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा।




