
Nagaon (Assam): नगांव जिलांतर्गत कोलियाबोर के सिलघाट स्थित द को-ऑपरेटिव जूट मिल लिमिटेड में आज (मंगलवार) सुबह आग लगने की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने बताया कि बैटसिंग प्लांट की मशीन में हुए शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की 6 टीमों ने मिल कर्मियों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक लाखों रुपए का जूट के अलावा मशीनरी जल कर राख हो गयी।

घटना के संबंध में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।


