
Darrang (Assam): जिला सिपाझार के मारूवाचकी इलाके में शुक्रवार को पुलिस ने दो माह पहले मौत के बाद दफनाए गए बुजुर्ग महिला का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के भेजा गया। वृद्धा की नातिनी की हत्या की आशंका के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

मारूवाचकी इलाके की बुजुर्ग महिला असूफा खातून की करीब दो महीने पहले मौत हो गई थी। वृद्धा को धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार दफनाया गया। वृद्धा की नातिनी परवीन सुल्तान ने वृद्धा की मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में वृद्धा के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्धा की मौत स्वाभाविक थी। जिसके चलते इलाके के लोग एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला परवीन सुल्तान के खिलाफ आक्रोशित हो गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। नातिनी ने हत्या की आशंका जताई है।


