
Godda: राहुल गांधी की 21 दिन पहले शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को गोड्डा लोकसभा पहुंची। राहुल का काफिला झारखंड प्रवेश के दूसरे दिन शनिवार को सुबह गोड्डा पहुंचा। जहां सरकंडा चौक से यात्रा की शुरुआत की गई। इस दौरान जेवीएम से कांग्रेस में शामिल हुए पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव साये की तरह राहुल के साथ नजर आए।

वही, पार्टी के कद्दावर नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 21वां दिन है। यह एक ऐतिहासिक यात्रा है। इन दिनों हमने यही देखा है कि महिला, युवा, बुजर्ग समेत समाज के सभी वर्ग राहुल जी स्वागत को आतुर है। उनके ऊपर फूल बरसा रहें है। सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है।


वही उन्होंने केंद्र की वर्तमान सरकार पर बरसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी अमृतकाल के सुनहरे सपने दिखा रहें हैं। लेकिन ये 10 साल का काल अमृत नहीं अन्याय काल है। राहुल जी की लड़ाई उसी अन्याय से है वो पांच तरह के न्याय को लेकर जन मुहिम पर निकले हैं। युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी ।
यह चुनावी यात्रा नहीं है हालांकि चुनाव आने वाले हैं ।लेकिन फिर से कहूंगा कि यह चुनावी यात्रा नहीं है। यह विचारधारा की लड़ाई है। बीजेपी और आरएसएस के विचारधारा से मुकाबला है। यह वैचारिक यात्रा है उनके विचारधारा के खिलाफ है। एक तरफ वो एकरूपता विचारधारा पर विश्वास करते हैं वहीं दूसरी तरफ हमें अनेकता में एकता पर विश्वास है। राहुल ने सभी लोगों को जोड़ने का बीड़ा उठाया है। भाईचारा की भावनाओं के साथ चले हैं। जनता का समर्थन बता रहा है कि यह उद्देश्य अहिस्ता-अहिस्ता पूरा होते जा रहा है।
वहीं उन्होंने यात्रा पर जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी की ये न्याय यात्रा झारखंड में करीब 8 दिन और 13 जिलों से होकर गुजरेगी।


