spot_img
spot_img
होमअसमयहां Artificial Flood में फंसे कई परिवार

यहां Artificial Flood में फंसे कई परिवार

फोर लेन सड़कों के निर्माण में विसंगति के कारण नगांव जिला के कलियाबार में कृत्रिम बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसके चलते कई परिवार कृत्रिम बाढ़ में फंस गए हैं।

नगांव (असम): फोर लेन सड़कों(four lane roads) के निर्माण में विसंगति के कारण नगांव जिला के कलियाबार में कृत्रिम बाढ़(artificial flood) की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसके चलते कई परिवार कृत्रिम बाढ़ में फंस गए हैं।

लगातार हो रही बारिश के कारण नवनिर्मित सड़क के ऊपर से पानी बहने से यह कृत्रिम बाढ़ की उत्पन्न हुई है। कलियाबर के तिनाली सर्किल कार्यालय के पास उत्पन्न हुई कृत्रिम बाढ़ से स्थानीय लोग बेहद परेशान हो गये हैं। बाढ़ में फंसे परिवार रो-रोकर मुख्यमंत्री से मदद मांग रहे हैं। गौरतलब है कि स्थानीय लोगों ने फोर लेन निर्माण करने वाली कंपनी गेमन इंडिया के विरुद्ध नाराजगी जाहिर की है।

गेमन इंडिया को फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य मिलने के बाद से ही स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे पानी निकालने के लिए नाली का निर्माण करने के लिए कंपनी को कई बार सूचित किया था। लेकिन अबतक इसका निर्माण नहीं किया गया। जिसकी वजह से इलाके में कृत्रिम बाढ़ उत्पन्न हो गयी है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!