
Chikkamagaluru, (Karnataka): कर्नाटक के चिकमंगलुरु जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक पर आवारा कुत्ते के साथ ‘बलात्कार के प्रयास’ का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला चिकमंगलुरु शहर के जयापुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान चिकमंगलुरु के कट्टिमने इलाके के निवासी शिवराजा के रूप में की है। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 18 अक्टूबर को जयनगर बस स्टॉप पर हुई थी, लेकिन 9 नवंबर को बस स्टॉप में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद अश्लील हरकत वाला वीडियो सामने आने के बाद इसका खुलासा हुआ। इसमें आरोपी कुत्ते से साथ अश्लील हरकतें करता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने बीट कांस्टेबल की शिकायत पर घटना पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। इस घटना से लोगों और पशु प्रेमियों में आक्रोश है।
पुलिस ने कहा है कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी। घटना के बारे में अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है।


