
UNGA Session BJP MP Nishikant Dubey: संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक सत्र में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा।

निशिकांत दुबे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान-प्रशिक्षित आतंकवादियों द्वारा किए गए निर्दयी और लक्षित हमले को भुलाया नहीं है, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई।

भारत ने संतुलित और विचारशील प्रतिक्रिया देते हुए अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने कानूनी अधिकार का प्रयोग किया और आतंकवाद के आयोजकों और उनके अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की।
बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि इसके विपरीत पाकिस्तान ने जानबूझकर हमारी सीमा के गांवों को निशाना बनाया, जिससे कई नागरिकों, खासकर बच्चों की मौत हुई। पाकिस्तान को पहले अपनी नीतियों पर गौर करना चाहिए, अंतरराष्ट्रीय मंच पर उपदेश देना बंद करे और अपने देश में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
निशिकांत दुबे संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के एक सत्र में बाल अधिकारों का प्रमोशन और प्रोटेक्शन विषय पर भारत की ओर से वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी पहल और बाल तस्करी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के माध्यम से बाल अधिकारों को बनाए रखने के लिए भारत के प्रयासों को स्वीकार करने पर सदस्य देशों को धन्यवाद दिया। सांसद ने पाकिस्तान को सीएसी का उल्लंघन करने वालों में से एक बताया।


