
New Delhi: भारत के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान पर तीखा हमला किया।

निशिकांत दुबे ने सोमवार को पाकिस्तान पर अफगानिस्तान और भारत में स्कूलों और छात्रों को निशाना बनाकर हमले कर संयुक्त राष्ट्र बाल एवं सशस्त्र संघर्ष (CAC) के एजेंडे का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

दुबे संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के एक सत्र में ‘‘बाल अधिकारों का संवर्धन और संरक्षण’’ विषय पर भारत की ओर से वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’ जैसी पहल और बाल तस्करी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के माध्यम से बाल अधिकारों को बनाए रखने के लिए भारत के प्रयासों को स्वीकार करने पर सदस्य देशों को धन्यवाद दिया।
(Source: भाषा)


