
Bamako (Mali): माली में एक बस में विस्फोट हो जाने से कम से कम 11 लोगों की जान चली गई और 53 घायल हो गए। यह विस्फोट गुरुवार को मध्य माली में एक यात्री बस में हुआ। दावा किया गया है कि यह बस विस्फोटक उपकरण से टकरा गई।

माली के सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक बस में यह विस्फोट गुरुवार दोपहर मोप्ती इलाके में बांदियागरा और गौंडका के बीच सड़क पर हुआ। यह इलाका जिहादी हिंसा का गढ़ है। धमाके का शिकार हुए सभी लोग आम नागरिक हैं।


