Kabul: तालिबान और नेशनल रेसिसटेंस फ्रंट (NRT) के बीच मंगलवार को हुए संघर्ष के दौरान 350 तालिबानी लड़ाके मारे गए हैं। यह संघर्ष पंजशीर प्रांत, परवान प्रांत के जबल सराज जिले, पंजशीर के खवाक और बागलान प्रांत के अंदराब जिले में हुए। नॉर्दर्न एलायंस ने दावा किया है कि तालिबान के 350 लड़ाके मारे गए और 40 से अधिक को पकड़कर जेल में डाल दिया गया है।

स्थानीय पत्रकार नातिक मालिकज़ादा ने ट्वीट कर बताया है कि अफगानिस्तान के पंजशीर के प्रवेश पर गुलबहार इलाके में तालिबान लड़ाकों और नॉर्दर्न एलयांस के लड़ाकों के बीच मुठभेड़ हुई है। तालिबान ने यहां पर एक पुल उड़ा दिया है। इसके साथ-साथ कई लड़ाकों को पकड़ा गया है।

टोलो न्यूज के पत्रकार मुस्लिम शिरजाद ने ट्वीट कर कहा है कि पंजशीर में तालिबान विरोधी प्रतिरोध बलों ने कथित तौर पर तालिबान लड़ाकों को मार गिराया क्योंकि उन्होंने गुलबहार के माध्यम से घाटी में प्रवेश करने की कोशिश की थी। तालिबान ने कंटेनर के जरिए मुख्य सड़क को जाम कर दिया है और दोनों ओर से संघर्ष जारी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार रात को भी तालिबान ने पंजशीर में हमला किया था। अहमद मसूद के प्रवक्ता ने बताया था कि सोमवार रात पंजशीर घाटी में हुई एक लड़ाई में तालिबान के सात-आठ लड़ाके मारे गए थे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Deoghar: 15 दिन तक बिजली का काम करने के बाद पैसा मांगने पर मिस्त्री समेत चार से मारपीट
- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन गंभीर
- दुर्गा पूजा को लेकर Deoghar शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील
- नवरात्र का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं भय और बाधाएं
- Greater Noida में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस



