
ओटावा: कनाडा ने कोरोना के मद्देनजर भारत से आने वाली उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को एहतियातन 21 सितम्बर तक बढ़ा दिया है। डेल्टा वेरिएंट के तेजी से फैलने के कारण यह प्रतिबंध बढ़ाया गया है।

इस प्रतिबंध के दायरे में सभी वाणिज्यिक और निजी उड़ानें आएंगी। यह प्रतिबंध पांचवी बार बढ़ाया गया है।

ट्रांसपोर्ट कनाडा ने कहा कि भारत से यात्रा का निर्णय “कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी की नवीनतम सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाह” पर लिया गया है।
कनाडा सरकार लगातार महामारी की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। साथ ही शर्तों की अनुमति मिलते ही सरकार सीधी उड़ानों की सुरक्षित वापसी को सक्षम बनाने एवं उचित प्रक्रियाएं सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार और विमानन ऑपरेटरों के साथ मिलकर काम करेगी।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका से आने वाले लोगों के लिए कनाडा ने 17 महीने बाद सोमवार से प्रतिबंध हटा दिया है। इसके अलावा, ओटावा ने टीकाकरण के प्रमाण के साथ आने वाले अमेरिकी नागरिकों और स्थायी निवासियों के लिए एकांतवास (क्वारन्टीन) में जाने की आवश्यकताओं को खत्म कर दिया है।
इसे भी पढ़ें:
- Jharkhand liquor scam में ACB ने पूर्व उत्पाद आयुक्त समेत तीन अधिकारियों को भेजा समन, 4 अगस्त को होगी पूछताछ
- Dhanbad में अवैध कोयला कारोबार पर ED की कार्रवाई, एलबी सिंह का 160 करोड़ का म्यूचुअल फंड फ्रीज, 1.02 करोड़ नकद जब्त
- Deoghar : कुंडा के कुमरडीह में डोभा में डूबने से दो किशोरों की संदिग्ध मौत
- Jharkhand में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ ‘जंतर-मंतर’ की तर्ज पर आंदोलन, रांची में हजारों छात्रों ने निकाली संविधान यात्रा
- Jharkhand के Deoghar सहित सात जिलों में 02 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना


