अबूधाबी: फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटिजनशिप (ICA) ने UAE में रहने वाले सभी डॉक्टरों को गोल्डन वीजा जारी करने के लिए गोल्डन रेजिडेंसी सर्विसेज का शुरुआत की है।

UAE के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देश के बाद डॉक्टरों के लिए इस सुविधा की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत डॉक्टरों और उनके परिवार को 10 साल का रेजिडेंसी वीजा मिलेगा।

ICA के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल सुहैल सईद अल खली ने बताया कि यूएई के सभी डॉक्टरों और उनके परिवारों को गोल्डन वीजा देना उनकी सराहना करना है। इन लोगों ने कोरोना महामारी को रोकने के लिए जो योगदान दिया, उसके लिए यह जरूरी है। इस शुरुआत से यूएई में रहनेवाले भारतीय डॉक्टर्स को भी फायदा होगा।
इसे भी पढ़ें:
- Sahibganj में युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान
- Kolkata incident: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 19, CM अधिकारी ने 25 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान
- Madhya Pradesh: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची
- Deoghar: 15 दिन तक बिजली का काम करने के बाद पैसा मांगने पर मिस्त्री समेत चार से मारपीट
- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन गंभीर



