spot_img
spot_img
होमदुनियाDelta Varient: इंडोनेशिया व रूस में मृतकों की संख्या बढ़ी, ब्रिटेन में...

Delta Varient: इंडोनेशिया व रूस में मृतकों की संख्या बढ़ी, ब्रिटेन में मरीज बढ़े, अमेरिका पर खतरा

कोविड के इस नए वेरिएंट ने इंडोनेशिया और रूस में मरने वालों की संख्या बढ़ा दी है, वहीं अफ्रीका में हालात बेकाबू होने के स्तर पर पहुंच गया है। जबकि ब्रिटेन और अमेरिका में डेल्टा वेरिएंट के चलते एकबार फिर से कोविड के मामले बढ़ने लगे हैं।

लंदन/मास्को/वाशिंगटन: डेल्टा वेरिएंट(Delta Varient) ने दुनियाभर के देशों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। एकबार फिर हर देश में कोविड-19(Covid-19) के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। कोविड के इस नए वेरिएंट ने इंडोनेशिया और रूस में मरने वालों की संख्या बढ़ा दी है, वहीं अफ्रीका में हालात बेकाबू होने के स्तर पर पहुंच गया है। जबकि ब्रिटेन और अमेरिका में डेल्टा वेरिएंट के चलते एकबार फिर से कोविड के मामले बढ़ने लगे हैं।

वहीं, इंडोनेशिया में शुक्रवार को कोविड से 1,025 मौतों की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। इससे देश में महामारी से मरने वालों की संख्या 71 हजार को पार कर गई है। इंडोनेशिया में कोरोना वायरस के 54 हजार नए मामले दर्ज किये गए जिससे कुल मामलों की संख्या 2.78 मिलियन हो गई है।

रूस में बीते 24 घंटे में कोरोना से 799 पीड़ितों की मौत हो गई। एक दिन में मरने वालों की यह सर्वाधिक संख्या बताई जा रही है। इस दौरान 25 हजार 704 नए केस पाए गए। यहां भी डेल्टा वेरिएंट का कहर बढ़ गया है।

जबकि अफ्रीका में महामारी से होने वाली मौतों में 40 फीसद तक की बढ़ोतरी हुई है। डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक मत्स्यदिसो मोएती ने कहा कि महाद्वीप में महत्वपूर्ण देखभाल सुविधाओं में ऑक्सीजन और मेनपॉवर की भारी कमी ने महामारी की भयावहता को बढ़ा दिया है। बीते पांच हफ्तों में मौतों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।

ब्रिटेन में एकबार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। बढ़ते मामलों पर इंग्लैंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि यही रुख बना रहा तो कोरोना से संक्रमित अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या डरावने स्तर तक जा सकती है।

ब्रिटेन में डेल्टा वेरिएंट के साप्ताहिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते हफ्ते यहां 36 हजार 800 नए मामले पाए गए। इससे पहले वाले हफ्ते में डेल्टा वैरिएंट के 54 हजार 268 केस मिले थे।

इंग्लैंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रो. क्रिस व्हिटी ने कहा कि कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या करीब हर तीसरे हफ्ते में दोगुनी हो रही है। यदि यही रुख बना रहा तो आंकड़े भयावह हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कि हमें कोरोना के मामलों में आश्चर्यजनक तेजी को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। यदि यह तेजी बनी रहती है तो हम मुसीबत में फंस सकते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में कोरोना महामारी फिर बढ़ने लगी है। देशभर में बीते 24 घंटे में 31 हजार 815 नए केस पाए गए। दो माह बाद एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में नए संक्रमित पाए गए हैं। यहां डेल्टा वेरिएंट का कहर बढ़ रहा है।

अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर्स फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) के अनुसार, अमेरिका में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट हावी होता जा रहा है। बीते दो हफ्ते में जितने मामले पाए गए, उनमें 50 फीसद से ज्यादा डेल्टा वैरिएंट के थे। 55.7 फीसद अमेरिकियों को कोरोना रोधी वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। कोरोना महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके अमेरिका में फिर संकट गहराने लगा है।(Agency)

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!