
पोर्ट ऑ प्रिंस: हैती के राष्ट्रपति (Haiti President) जोवेनेल मोइस की बुधवार सुबह उनके निजी आवाज पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोइस की पत्नी घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंतरिम राष्ट्रपति क्लॉडी जोसेफ ने बताया कि अब उन पर देश की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति की हत्या करने वालों में से कुछ लोग स्पेनिश और अंग्रेजी बोल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि 53 साल के मोइस ने फरवरी 2017 में ही राष्ट्रपति पद संभाला था। राजनीति में आने से पहले मोइस केले के प्रमुख निर्यातक थे, इसीलिए उन्हें ‘बनाना मैन’ भी कहा जाता था।


