
बीजिंग: चीन ने गुरुवार को सफलतापूर्वक अपना पहला क्रूड स्पेश मिशन लांच किया है और अपने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को इसके जरिये स्पेश स्टेशन में तीन महीनों के मिशन पर भेजा है।

चीन के उत्तर पश्चिम में स्थित गोभी डेसर्ट के जिउकुआन सेटेलाइट लांच सेंटर से इसे लांच किया गया। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को चीन के स्पेस प्रोग्राम के अध्यक्ष ने सीन ऑफ किया। इसके अलावा लोगों ने चीन के ध्वज दिखाकर और देशभक्ति के गीत गाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

जो तीन अंतरिक्ष यात्री यात्रा पर गए हैं, उनमें कमांडर नी हाएशेंग (56), लिऊ बोमिंग (54) और टैंग होंगबो (45) शामिल हैं। टैंग अपने पहले स्पेश मिशन पर गए हैं। चीन की स्पेस एजेंसी के निदेशक हाओ चुन ने बताया कि इन अंतरिक्ष यात्रियों का काम पहले के मिशनों से अधिक चुनौतीपूर्ण और मुश्किल होगा।
ऑर्बिट में प्रवेश करने के बाद स्पेस शिप स्पेस स्टेशन के कोर मॉड्यूल त्यानहे से मिल जाएगा। शेनझोउ-12 में सवार अंतरिक्ष यात्री कोर मॉड्यूल में तैनात रहेंगे और तीन महीने तक ऑर्बिट में रहेंगे। लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट से यह यान प्रक्षेपित किया जाएगा।


