
Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata, the capital of West Bengal) के हरिदेवपुर इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना (heartbreaking incident) सामने आई है। यहां एक महिला खुद को आग लगा कर प्रेमी के घर में घुस गई थी। मंगलवार को उसकी मौत हो गई है।

वारदात सोमवार रात की है। पुलिस ने बताया है कि बनर्जीपाड़ा इलाके में रात 9:00 बजे के करीब महिला खुद के शरीर में आग लगाकर प्रेमी के घर में घुस गई थी। उसकी उम्र करीब 44-45 साल है। सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

झुलसी हुई हालत में महिला को एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा था। जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया है। पता चला है कि सुबीर विश्वास नाम के जिस प्रेमी के घर वह गई थी उससे उसका हाल फिलहाल में झगड़ा चल रहा था।
आरोप है कि सुबीर ने उसकी अंतरंग तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर छोड़ने की धमकी दी थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
आरोपित युवक फरार है। पता चला है कि महिला भवानीपुर की रहने वाली है। उसका एक बेटा भी है। बेटे की उम्र 20 साल है। आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराएं लगाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। (HS)



