
Hooghly: जिले के तारकेश्वर थाना अंतर्गत तारकेश्वर मंदिर रोड इलाके में स्थित एक होटल से शुक्रवार सुबह एक युवक और युवती का फंदे से झूलता हुआ शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया।
पति-पत्नी का परिचय दे होटल में लिया था कमरा

पुलिस की ओर से बताया गया है कि मृत युवक का नाम बापन घोष और मृत युवती का नाम पूजा हाजरा है। दोनों बर्दवान के निवासी हैं। गुरुवार को दोनों आपस में पति और पत्नी का परिचय देकर तारकेश्वर मंदिर रोड इलाके में होटल में कमरा लिए थे।
सुबह नौ बजे के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला

शुक्रवार सुबह नौ बजे के बाद भी जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल मालिक ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि दोनों का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है


