पटना।

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादा किया तो विपक्ष ने इसे चुनावी मुद्दा बना लिया।

आरटीआई कार्यकर्ता साकेत गोखले ने चुनाव आयोग से इस संबंध में शिकायत की थी। आयोग से जानकारी मांगी कि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का मामला तो नहीं। इस पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है।

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि यह आचार संहिता का मामला नहीं है। इससे पहले न्याय स्कीम को भी चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना था।
साकेत गोखले ने शिकायत की थी कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान इस तरह की घोषणा वोटरों को लुभाने का प्रयास है। विपक्ष ने भी चुनावी सभाओं में भाजपा को इस मुद्दे पर घेरा था। कोरोना वैक्सीन लोगों को मुफ्त देने के वादे को संवेदनहीनता तक कहा गया था।


