शमशेरगंज: मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज इलाके में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसे कीटनाशक खिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना में बापी शेख और उसके दोस्तों के शामिल होने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हिजलतला का रहने वाला बापी शेख बहुत दिनों से एक नाबालिग किशोरी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। किशोरी के इंकार करने पर युवक अपने साथियों के साथ आएदिन रास्ते में उससे छेड़खानी करता था और विभिन्न तरीकों से उस पर मानसिक दबाव बना रहा था। बताया गया कि सोमवार दोपहर को बापी और उसके दोस्तों ने युवती को स्कूल से लौटते समय रास्ते से उठाकर ले गए।

आरोप है कि चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कीटनाशक खिलाकर रात आठ बजे उसे उसके घर के पास फेंककर चले गए। युवती के परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जंगीपुर महकमा अस्पताल में रेफर कर दिया है। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रात में युवती की मौत हो गई।
चिकित्सकों ने बताया कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना केेेे बाद से सभी आरोपित फरार हो गए हैं। युवती के परिवार वालों ने आरोपितों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस आरोपितों को तलाश कर रही हैैैै।
इसे भी पढ़ें:
- नाबालिग को बाल सुधार गृह के बजाय जेल भेजने के मामले में Jharkhand HC ने मुख्य सचिव को किया तलब
- जो गैर-हिंदू व्यक्ति देवी-देवताओं के प्रति सम्मान नहीं रखते, उन्हें मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं : Madras HC की मदुरै बेंच
- Deoghar: संदिग्ध परिस्थिति में 22 वर्षीय विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप
- Cyclone ‘Arnab’ का Jharkhand में असर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची-लोहरदगा में दो दिन स्कूल बंद
- Hazaribagh Open Jail में बंद दो पूर्व नक्सली कमांडरों ने रचाई शादी, बाराती-घराती बने अफसर



