Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज(weather patterns) बदलने वाला है। 19 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और 20 फरवरी से बारिश हो सकती है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 फरवरी से 22 फरवरी तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसका असर झारखंड में भी दिखेगा। 19 फरवरी से इसका असर झारखंड में दिख सकता है। 19 फरवरी को झारखंड में बादल छाए रह सकते हैं।

20 से 22 फरवरी तक राज्य के उत्तर पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा), दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां) तथा मध्य (रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
छाए रहे हल्के बादल
राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को आकाश में हल्के बादल छाए रहे। इसके कारण धूप तीखी नहीं थी। लोगों को ठंड का भी एहसास हो रहा है। रांची का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 12 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कुछ दिनों तक राजधानी व राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहने की संभावना है।
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल
- BIG NEWS: Actor Tiger Shroff पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार
- Deoghar: सब्जी बाजार के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा था युवक, गिरफ्तार



