

रांची।

होली 29 मार्च, सोमवार को मनायी जानी है। ऐसे में मौसम विभाग की मानें तो झारखण्ड में इस दिन गर्मी अपने चरम पर रहेगी। ठंड का एहसास बिल्कुल नहीं होगा। ऐसे में पानी और रंगों की होली खेलने के लिए समय अनुकूल रहेगा।


एकुवेदर के रिपोर्ट की मानें तो इस दिन विभिन्न जिलों में उच्चतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है और कड़ी धूप देखने को मिल सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, देवघर व दुमका में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जाने की संभावना है।



