
Dehradun / Badrinath Dham: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने आज देर शाम भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और तुलसी माला भेंट की गई। इस दौरान रजनीकांत ने कहा कि बदरीनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत हैं।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया की जाने-माने फिल्म अभिनेता रजनीकांत दयानंद आश्रम, ऋषिकेश से शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे और सायंकाल भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

वे भगवान बदरीविशाल की सायंकालीन पूजा-स्वर्ण आरती में भी शामिल हुए। मंदिर दर्शन के पश्चात फिल्म अभिनेता बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मिले। फिल्म अभिनेता ने कहा कि बदरीनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत हैं। भगवान से जन कल्याण और देश के सुख समृद्धि की कामना करते हैं।
इस मौके पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ठ, नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित थाना प्रभारी केसी भट्ट, नोडल अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रबंधक अजय सती विकास सनवाल आदि मौजूद रहे। आज फिल्म अभिनेता बदरीनाथ में ही प्रवास करेंगे।


