Chamoli: उत्तराखंड में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। न्यूज़ ऐजेंसी ANI के मुताबिक, चमोली में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। ब्लास्ट अलकनंदा नदी के पास हुआ। इसके बाद वहां करंट उतर आया। कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने बताया कि अब तक 10 लोगों की मौत की सूचना मिली है। मृतकों में एक पीपलकोटी का आउट पोस्ट इंचार्ज भी शामिल है।
कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत काम चल रहा था। यहां कई मजदूर भी करंट लगने से घायल हो गए। बचाव और राहत काम शुरू कर दिया गया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, यह बेहद दुखद घटना है। पुलिस, SDRF और बचाव दल मौके पर उपस्थित हैं। घटना के जांच के भी आदेश दिए गए हैं। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।