
Haridwar: पानी को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को खूनी संघर्ष हो गया। जनपद के मंगलौर थाना क्षेत्र के थिथकी गांव में रजवाहे से खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दो-तीन राउंड फायरिंग हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की बतायी गई है।

घटना के बाद से गांव में सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। चार घायलों में से रमन और प्रियंकू की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



