spot_img

12 घंटे में इस प्रदेश के 26 स्थानों पर जंगलों में लगी आग

प्रदेश में बुधवार को पिछले 12 घंटे में कुल 26 स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं। अब तक फायर सीजन में वनाग्नि की कुल 240 घटनाएं में 300.36 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

Dehradun: प्रदेश में बुधवार को पिछले 12 घंटे में कुल 26 स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं। अब तक फायर सीजन में वनाग्नि की कुल 240 घटनाएं में 300.36 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि और आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने सायं चार बजे जारी बुलेटिन में बताया कि 12 घंटे में प्रदेश के 21 गढ़वाल और एक कुमाऊं व वन्य जीव में 04 सहित कुल 26 स्थानों में आग लगी है। जिससे करीब 40.02 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान हाेने के साथ 35,1700 रुपये आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्रदेशभर में फायर सीजन में 15 फरवरी से 06 अप्रैल तक कुल 240 वनाग्नि की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से 112 गढ़वाल और कुमाऊं में 111 और वन्य जीव में 17 आग की घटनाएं हुई है। इन घटनाओं में कुल 300.36 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसके अलावा 11,05788 का आर्थिकी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!