गोपेश्वर: चमोली जिले में बदरीनाथ हाइवे पर मंगलवार को खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी रहा। हाइवे हनुमान चट्टी में दो घंटे और अपराह्न बाद टैय्या पुल पर आधे घंटे तक बाधित रहा। जिले में बारिश के चलते 26 ग्रामीण सड़कें बाधित हैं।

चमोली जिले में सोमवार रात्रि से मंगलवार सुबह तक हुई वर्षा के कारण बदरीनाथ हाइवे हनुमानचट्टी में मलबा आने से बाधित हो गया। एनएचआईडीसीएल की ओर से 11 बजे मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू की गई।

अपराह्न बाद टैय्या पुल के समीप हाइवे में मलबा आने से आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। जिले में मंगलवार सुबह बाधित पड़े 30 ग्रामीण सड़कों में से चार सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है।
26 सड़कें अभी भी बाधित हैं। पोखरी ब्लॉक मुख्यालय के आसपास के आठ गांवों की पेयजल आपूर्ति बाधित है। जल संस्थान टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कर रहा है।
इसे भी पढ़ें:
- को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में Jharkhand और Odisha में सात ठिकानों पर ED की छापेमारी
- दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के द्वादशकर्म में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, भावुक होकर बोले- उनका जाना अपूरणीय क्षति
- मानसिक क्रूरता के पर्याप्त साक्ष्य न हों तो यह तलाक का आधार नहीं बन सकताः Jharkhand High Court
- 2026 Asian Games: भारत के लिए ‘सरप्राइज पैकेज’ साबित हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
- Cricketer पृथ्वी शॉ की सगाई टूटी, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अलग होने की घोषणा की



