
Nuku’alofa: दक्षिण प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश टोंगा (Tonga, an island country in the South Pacific Ocean) तेज भूकंप से हिल गया। रिक्टर पर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.6 दर्ज की गयी। अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक टोंगा के हिहिफो से 95 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के कारण 210.1 किलोमीटर गहराई तक पृथ्वी हिल गयी।

भूकंप से अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आई है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।
अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि अफगानिस्तान में गुरुवार की सुबह 5.51 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए।
रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गयी। अफगानिस्तान में आए भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।


