spot_img
spot_img

UP Election: सपा सरकार की पहचान दंगे तो बसपा सरकार खत्म, बर्बाद मत करिए वोट : स्मृति ईरानी

Mathura: केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी (Union Minister and Amethi MP Smriti Irani) ने आयोजित जनसभा में मांट विधानसभा भाजपा प्रत्याशी को अपना भाई बताते हुए लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए वोट मांगे।

Mathura: केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी (Union Minister and Amethi MP Smriti Irani) ने आयोजित जनसभा में मांट विधानसभा भाजपा प्रत्याशी को अपना भाई बताते हुए लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए वोट मांगे। उन्होंने सपा-रालोद गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा दो लड़कों की जोड़ी को जनता नकार चुकी है, बसपा आज यूपी में किस स्थिति में है ये किसी से छिपा नहीं है इसलिए अपना वोट बर्बाद मत करिये।

भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्राण्ड नेत्री एवं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी के समर्थन में सुरीर के पेंठ बाजार स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, सपा सरकार की पहचान दंगे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है, भाजपा सरकार में लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा मिल रही है, बहन बेटियों को सुरक्षा मिल रही है। पिछली सरकार में गुंडे बदमाश महिलाओं और बेटियों को छेड़ते थे और उस सरकार के मुखिया कहते थे लड़के हैं, लड़कों से गलती हो जाती है। हर तरफ गुंडा राज देखने को मिलता था।

सपा रालोद गठबंधन के दो लडकों की जोड़ी ये तय नहीं कर पाई कि मांट से किसको प्रत्याशी बनाया जाये, ये जोड़ी अदभुत है। जिस समाजवादी पार्टी के राज में गुण्डा का आतंक था उनसे रालोद ने गठबंधन कर लिया। उन्होंने कहा कि जनता नागरिक नहीं परिवार है, जिसकी सरकार बनने वाली है उसको वोट देकर नफे में रहों, हाथी की सरकार दूर-दूर तक कहीं नही है। भाजपा सरकार में लोगों को पूरी सुरक्षा मिलती है। बहनों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्वाइड बनाया गया है। लोगों को भरपूर राशन मिल रहा है, सुरक्षा मिल रही है, क्षेत्र का भरपूर विकास हो रहा है। इसीलिए भाजपा को एक बार फिर सरकार बनाने का मौका दे।

जनसभा में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मांट क्षेत्र एनसीआर से लगा हुआ है, राजेश चौधरी के विधायक बनने पर यहां विकास की गंगा बहेगी। मुख्यमंत्री योगी का आपके क्षेत्र पर पूरा फोकस है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक ओम प्रकाश गुप्ता ने की जबकि कुशल संचालन मुकेश वार्ष्णेय द्वारा किया गया।

मंच पर पूर्व विधायक चौ. प्रणतपाल सिह, ज्ञानेद्र सिंह, भाजयुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय कप्तान सिंह ठेनुआ, जितेन्द्र वार्ष्णेय, वर्षा शर्मा, शिव कुमार गौतम, गणेश वार्ष्णेय, प्रियंका उपाध्याय, दिगम्बर सिंह चौधरी, प्रशांत वार्ष्णेय, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!