अयोध्या: हनुमानगढ़ी अयोध्या ने पटना के महावीर मंदिर पर मालिकाना हक जताया है। बुधवार को गद्दीनशीन महंत प्रेमदास ने कहा कि पटना के महावीर मंदिर पर हनुमानगढ़ी का हक है।

रामानंदी निर्वाणी अनि अखाड़ा हनुमानगढ़ी के पंचाननगण ने बहुमत से महंत महेंद्र दास चेला स्वर्गीय महंत राम गोपाल दास जी महाराज को महावीर मंदिर पटना जंक्शन का सरवराहकार महंत नियुक्त किया तथा महंत रघुनाथ दास को धर्म प्रचार प्रसार हेतु महावीर मंदिर पटना का परमाचार्य पूर्व की भांति बनाया गया।

इसी के साथ मुख्य पुजारी के रूप में फलाहारी सूर्यवंशी दास को पुनः नियुक्त किया गया, क्योंकि किशोर कुणाल ने पुजारी को पद मुक्त कर के मंदिर से निकाल दिया था।
हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेम दास जी महाराज ने कहा कि 350 वर्ष पहले पटना महावीर मंदिर की स्थापना स्वामी बालानन्द जी महाराज ने किया था जो उसी समय से लेकर श्री पंच रामानंदी निर्वाणी अनि अखाड़ा के शाखा के रूप में प्रसिद्ध हुआ।
महाराज जी ने बताया कुछ वर्ष पहले किशोर कुणाल ने मंदिर पर आधिपत्य स्थापित किया और रामानंदी परंपरा का समूल नाश करने लगे मंदिर की संपत्ति को पैतृक मानकर देश के विभिन्न राज्यों में करोड़ों की निजी संपत्ति बनाई। जिसको लेकर अयोध्या के सिविल कोर्ट में किशोर कुणाल तथा अन्य विपक्षी गणों पर हनुमानगढ़ी की तरफ से मुकदमा भी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि भारत का पहला मंदिर है जहां 28 वर्ष पहले दलित पुजारी की नियुक्ति हुई क्योंकि रामानंद संप्रदाय जातिपाती को नहीं मानता है सबको लेकर चलने का प्रयास करता है। श्री महाराज जी ने बताया कि अगर किशोर कुणाल हनुमानगढ़ी में आते हैं और पंचों के समक्ष माफी मांगते हैं तो पंच उनको माफ करने के लिए विचार करेंगे।
नवनियुक्त महंत महेंद्र दास ने कहा कि महावीर मंदिर पटना की व्यवस्था चरमरा गई है। मैं पुनः रामानंदी परंपरा के अनुसार व्यवस्थित करूंगा और मंदिर द्वारा चलाई जा रही सेवाएं अनवरत जारी रहेगी।
इस अवसर पर हनुमानगढ़ी के श्रीमहंत ज्ञानदास के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत डॉ महेश दास, महंत सत्यदेव दास, महंत बलराम दास, महंत रामजी दास, पुजारी हेमंत दास, अभिषेक दास, मामा दास सहित सैकड़ों नागा संत महंत उपस्थित रहे।
इन्हें भी पढ़ें:
- जमशेदपुर से गिरफ्तार गौरव झा व निहाल मिश्रा को देवघर लाकर पुलिस ने कराया परेड, रंगदारी, हथियार चमकाने और कारोबारियों को धमकी देने के आरोप
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार



