लखनऊ।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण (Corona Infection) और उस पर प्रभावी नियंत्रण को देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने बड़ा फैसला लेते हुए वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown) का ऐलान किया है।
उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार दोनों दिन बंदी रहेगी।
इसी के साथ पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है।
वीकली लॉकडाउन के दौरान सभी साप्ताहिक बाज़ार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। इस दौरान सैनिटाइजेशन का काम होगा, लेकिन आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं होंगी।
टीम-11 के साथ मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की। साथ ही उन्होंने नाइट कर्फ्यू को पूरे प्रदेश में लागू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीकली लॉकडाउन में भीड़-भाड़ वाले तमाम जगहें बंद रहेंगी। दोनों दिन सैनिटाइजेशन का काम होगा।