
Akhilesh Yadav Corona Positive: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस बात की जानकारी खुद अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है।

@yadavakhilesh https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1382191742942793730?s=19
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,"अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।
पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।


