
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोर के अलग अंदाज को देखकर सभी दीवाने हो रहे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस अफसर सुधा रमन ने शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘अपने वीक डे की थकान को दूर भगाएं, सिर्फ इस खूबसूरत वीडियो को देखकर।’ जैसे ही इस वीडियो को शेयर किया गया वैसे ही लोग तेजी के साथ लाइक, रीट्वीट और कमेंट करने लगे।

मोर का स्लो मोशन डांस देखने के बाद लोगों ने जमकर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, “सच में ऐसा वीडियो देखने के बाद हर कोई खुशी से चहक उठेगा”. एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये कमाल का नजारा है, भला कौन ऐसे खूबसूरत लम्हें को देखने का मौका गंवाना चाहेगा”. एक और यूजर ने लिखा कि, “इस धरती पर मौजूद हर जीव की खासियत लोगों को खुश कर सकती है”. एक अन्य कमेंट में लिखा है कि, “ऐसे वीडियो से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है”.

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस वीडियो को खूब शेयर किया है। यकीन मानिए इस शानदार वीडियो को देखकर आपकी नजरों को सुकून मिलेगा।


