चतरा (झारखंड)
झारखण्ड राज्य में हर दिन महिलाओं से साथ दुष्कर्म (Rape) की घटना बढ़ती ही जा रही है। बेखौफ अपराधी हैवानियत की हदें पार कर रहे हैं। ऐसा ही झकझोर देने वाली घटना राज्य के चतरा जिले के हंटरगंज में घटी है।
हंटरगंज के कोबना गांव में 50 वर्षीय विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की घटना को अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में चाय पीने वाला स्टील का छोटा ग्लास भी डाल दिया। घटना गुरुवार रात करीब ग्यारह बजे की बताई जा रही। जब चार युवकों ने हैवानियत की हदें पार कर दी।
वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाने में दर्ज कर ली गई है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं, पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।