
चतरा (झारखण्ड)।

चतरा पुलिस (Police) ने वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन को जब्त किया। वैन में 52 पैकेट में बंद 224.5 KG गांजा (Hemp) बरामद किया गया।

रविवार को SDPO अविनाश कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की पिकअप वैन से गांजा की तस्करी कर बिहार भेजा जाने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी टीम गठित कर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी बीच पिकअप वैन दिखी, लेकिन उसका चालक (Driver) गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करना शुरू किया तो ड्राइवर चतरा-चौपारण मेन रोड पर स्थित ऊंटा मोड़ पर पिकअप को सड़क किनारे खड़ी कर जंगल का फायदा उठा भाग निकला।
पुलिस द्वारा वैन की तलाशी लेने के दौरान 52 पैकेट गांजा बरामद किया गया, जिसका वजन करीब 224.5 KG पाया गया। पुलिस ने बताया कि गांजा को बिहार (Bihar) भेजा जा रहा था।




