
झारखंड
गुमला।

सदर थाना क्षेत्र के लोहरदगा रोड स्थित पोलिटेक्निक कॉलेज के पास से शनिवार की देर रात पुलिस ने दो बोरा गांजा बरामद किया। बरामद गांजे का वजन करीब दस किलो और कीमत करीब अस्सी हजार रुपए आंकी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को एसपी हृदीप पी जनार्दनन को यह गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के रास्ते लोहरदगा की ओर एक मारुति इको वाहन में तस्करी के लिए गांजा ले जाया जा रहा है। इस सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल व प्रभारी थाना प्रभारी विमल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम जैसे ही लोहरदगा रोड पहुंची, एक कार में गांजा को लोड कर तीन लोग ले जा रहे थे। पुलिस ने जब वाहन का पीछा किया तो तीनों तस्कर पोलिटेक्निक कॉलेज के पास गांजा समेत वाहन को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
अब पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।




