
Deoghar: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कुंडा थाने में शिकायत की गई है। आरोप है कि छात्रा के साथ टयूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक के द्वारा छेड़छाड़ की गई है।

शिक्षक करनीबाग मोहल्ले का रहने वाला है। वह कुंडा मोड़ के पास किराए पर मकान लेकर उसमें टयूशन पढ़ाने का काम करता है। छात्रा भी उसके यहां टयूशन पढ़ने के लिए जाती थी।

आरोप है कि इसी क्रम में आरोपित शिक्षक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने इस बारे में स्वजनों को जानकारी दी। उनके द्वारा थाने में इसकी जानकारी दी गई।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


