झारखण्ड।

झारखंड में उपचुनाव के नतीजे सामने आ गये हैं। दोनों सीटों पर सत्तापक्ष की जीत हुई है।

बेरमो सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह विजयी और दुमका में जेएमएम के बसंत सोरेन की जीत हुई है।

बेरमो सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल को हराया है। उन्हें 82459 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी को 68455 मत प्राप्त हुए।
उधर, दुमका में बसन्त सोरेन की जीत तय है। सिर्फ आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। कार्यकताओं में जश्न और उत्साह का माहौल है। झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी दुमका से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के खिजुरिया स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन को मिठाई खिलाई।
दुमका में 17वें राउंड के बाद झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन को 77748 वोट मिले हैं। भाजपा की लुईस मरांडी को 71300 मत मिले हैं। बसंत सोरेन 6448 वोटों से आगे हैं।


