पटना।

बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार रविवार शाम थम गया है। इसके साथ ही मतदान के लिए तैयारियां भी अपने अंतिम चरण में हैं।

तीन नवंबर को दूसरे चरण के मतदान में 2,86,11,164 मतदाता 1463 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 1316 पुरुष और 146 महिला के साथ एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी है।

द्वितीय चरण के मतदान में पुरुष वोटरों की संख्या 1,50,33,034 है, महिला वोटर्स 1,35,16,271 जबकि थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 980 है। प्रदेश में सर्विस वोटर्स की कुल संख्या 60,879 है जिसमें 57,300 पुरुष 3,579 महिलाएं हैं।


