
झारखंड
गुमला।

रायडीह ब्लॉक के सुरसांग थाना क्षेत्र में कडोंग कोजांग गांव में 18 वर्षीय बजरंग प्रधान नामक युवक ने एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालाँकि, युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी अब तक जानकारी नहीं मिल सकी है।

जानकारी मिली कि गुरुवार को पालकोट क्षेत्र के पोटमडेगा गांव से फुटबॉल टूर्नामेंट में विजेता होकर कुछ युवक खस्सी प्राइज लेकर आए थे। शनिवार को कोजांग गांव के लड़कों ने पिकनिक का आयोजन कर रखा था। पिकनिक खत्म होने के बाद सभी लोग गांव वापस लौट आए। उसी समय बजरंग के मोबाइल पर किसी का कॉल आया और वह बात करते हुए अपने घर की ओर चला गया। लेकिन, सुबह बजरंग का शव पेड़ पर लटकते हुए बरामद किया गया।
मृतक के पिता कृष्णा प्रधान गांव के और मौजा के ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि बजरंग उनका इकलौता पुत्र था। इधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



