
Deoghar: IMA Deoghar के द्वारा “मिशन पिंक हेल्थ ” कार्यक्रम रेड रोज स्कूल, कास्टर टाउन देवघर में आयोजित किया गया. इसमें वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अर्पिता गाँधी के नेतृत्व में डॉ उल्लासिता, डॉ मंजरी, डॉ भारती सिंह, डॉ सागरिका एवं डॉ ऋचा ने आठवीं कक्षा एवं ऊपर की किशोरियों को मासिक धर्म के बारे में जानकारी दी.

साथ ही उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया. इसके अलावा 66 किशोरिओं का ब्लड सैंपल हीमोग्लोबिन की जाँच के लिए लिया गया. उनमें खून की कमी पाए जाने पर आयरन एवं फोलिक एसिड की दवाई दी जाएगी.


कार्यक्रम के दौरान आई एम ए झारखण्ड उपाध्यक्ष डॉ आर एन प्रसाद, आई एम ए देवघर अध्यक्ष डॉ डी तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ एन सी गाँधी, सचिव डॉ गौरी शंकर एवं डॉ पंकज गुप्ता उपस्थित थे. इसमें विद्यालय के सचिव श्री युधिष्ठिर राय, सलाहकार श्री रामसेवक गुंजन, प्राचार्य एवं शिक्षकों का बहुत सहयोग रहा.

29.06.2023 को यह कार्यक्रम दीनबंधु स्कूल एवं 30.06.2023 को तक्षशिला विद्यापीठ में सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक किया जाएगा.


