
झारखण्ड
गुमला।

रांची-गुमला मेन रोड पर सदर थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

युवक ने हेलमेट नहीं पहना था और ट्रक की जोरदार टक्कर से उसके सिर पर चोट लग गयी, जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सिसई थाना क्षेत्र स्थित रहमत नगर निवासी मो. अजहर अंसारी के रूप में की गई। अजहर सिसई में एक टायर दुकान चलाता था। गुमला में एक बैंक में उसने अकाउंट खुलवाया था। अकाउंट नहीं खुलने की वजह से वो मंगलवार को अपनी बाइक से गुमला बैंक आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया ।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़ भाग निकला। ट्रक व बाइक को जब्त कर पुलिस थाना ले आई है।



