रांची।

सोमवार को झारखंड में 897 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।

सोमवार को देवघर के 106,पूर्वी सिंहभूम के 151, गिरिडीह के 107, चतरा के 40, दुमका के 11, धनबाद के 8, गढ़वा के 73, गुमला के 46, गोड्डा के 28, जामताड़ा के 2, हजारीबाग के 31, खूंटी के 14, लोहरदगा के 14, पलामू के 26, रामगढ़ के 16, रांची के 80, साहेबगंज के 9, सरायकेला के 33, सिमडेगा के 11, प. सिंहभूम के 42, पाकुड़ के दो और बोकारो के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके साथ ही झारखंड में कुल कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 62371 पहुंच गयी है।
सोमवार को झारखंड में कुल 1303 लोग कोरोना वायरस को मात देकर घर भी लौटे हैं।
वहीं, तीन लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। राज्य में अब तक 561 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है।



