पालघर।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू तालुका में भारी बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ के कारण पेड़ पर चार घंटे तक फंसी रही पांच साल की बच्ची को बचा लिया गया।

भीषण बारिश के कारण महाराष्ट्र के पालघर के दहानू तालुका जिले में बाढ़ आ गया। जिसके कारण एक पेड़ पर लगभग 4 घंटे तक 5 साल की एक मासूम बच्ची फंसी रह गयी। जिले के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात को भारी बारिश के कारण शेनशाई में स्थित बच्ची का घर पानी में डूब गया और उसका पुरा परिवार घर डूबने के बाद घर से निकल कर कही सुरक्षित जगह जाने लगे उसी दौरान रास्ते में एक पुल को पार करते वक़्त पानी का तेज़ बहाव आया जिससे बच्ची अपने परिवार से अलग हो गयी और पेड़ पर चढ़ गयी।

लगभग चार घंटे से भी ज्यादा देर तक वो बच्ची पेड़ की डाली पकड़ के बैठी रही. फिर अगले दिन सुबह 6 बजे के लगभग ग्रामीणों की नज़र गयी और उन्होंने उसे बचा लिया। बच्ची को अस्पताल में ले जाया गया जहां अभी भी उसका इलाज़ चल रहा है।



